पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा अवैध ठेलों को हटवाने तथा भविष्य में पुनः अतिक्रमण न होने देने हेतु निर्देशित किया

कानपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा शहर में सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त द्वारा यातायात संचालन की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया गया तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
निरीक्षण स्थल
हैलेट हॉस्पिटल मार्ग, फज़लगंज चौराहा, बीओबी चौराहा, नन्दलाल चौराहा, चावला चौराहा, दीप तिराहा स्थल का निरीक्षण किया गया।
प्रमुख चौराहों पर बढ़ते यातायात दबाव, वाहनों की अनियंत्रित एवं अवैध पार्किंग तथा जाम की स्थिति का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित यातायात अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पीक आवर्स के समय अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए तथा अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित एवं प्रभावी प्रवर्तनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ।
अस्पताल मार्गों पर विशेष ध्यान देते हुए एम्बुलेंस एवं अन्य आपातकालीन वाहनों की निर्बाध एवं सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके ।
गोविन्द नगर पुल पर अवैध रूप से लगाए जा रहे सब्जी, फल एवं अन्य ठेलों के कारण यातायात बाधित होने की स्थिति का संज्ञान लेते हुए पुलिस उपायुक्त द्वारा SHO फज़लगंज एवं SHO गोविन्द नगर को तत्काल प्रभाव से ऐसे अवैध ठेलों को हटवाने तथा भविष्य में पुनः अतिक्रमण न होने देने हेतु निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×