रसोई गैस पर केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, अब इन लोगों के लिए बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर पर सब्सिडी को और अधिक लक्षित बनाने का फैसला किया है। अब सिर्फ कम आय वाले जरूरतमंद परिवारों को ही इस लाभ का फायदा मिलेगा। सरकार ने इस संबंध में उपभोक्ताओं को SMS अलर्ट भेजना शुरू कर दिया है।

सरकार के इस नए फैसले के बाद जिन उपभोक्ताओं की सालाना टैक्सेबल इनकम 10 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें सब्सिडी नहीं मिलेगी। सरकार टैक्स रिकॉर्ड, पैन, आधार और एलपीजी डेटाबेस के मिलान से लाभार्थियों की जांच तेज कर रही है। इस फैसले से सरकार फर्जी लाभार्थियों को रोकने और संसाधनों को सही लोगों तक पहुंचाने का उद्देश्य है।

केंद्र सरकार ने सब्सिडी पात्रता को लेकर LPG उपभोक्ताओं को SMS भेजने शुरू कर दिए हैं। सरकार ने यह कदम ईरान वॉर की वजह से होर्मुज संकट के बीच लिया है। कम आय के लोगों को ही है अब गैस सिलेंडर पर सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी का फायदा अब पूरी तरह से केवल जरूरतमंद लोगों तक ही पहुंचेगा।

7 दिनों में जवाब देना जरूरी

सरकार द्वारा भेजे जा रहे मैसेज में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जिनकी आय 10 लाख से ज्यादा है, उन्हें 7 दिनों के अंदर पूरी जानकारी देनी होगी या सही जवाब देना होगा। अगर समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित ग्राहक की LPG सब्सिडी बंद कर दी जाएगी।

सरकार पहले भी चेतावनी दे चुकी है कि अधिक आय वाले लोग सब्सिडी के पात्र नहीं हैं। इस बार टेक्निकल जांच और एसएमएस के जरिए प्रक्रिया को और सख्त किया जा रहा है।

परिवार की पूरी आय की जांच

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केवल गैस कनेक्शन धारक की ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के सदस्यों की आय की भी जांच की जा सकती है। PAN, आधार लिंक्ड जानकारी और LPG डेटाबेस को क्रॉस-मैच किया जाएगा।

क्या करें अगर मैसेज आए?

  • अगर आपको ऐसा अलर्ट मिले तो तुरंत अपने KYC दस्तावेज अपडेट करें।
  • रजिस्टर्ड LPG डिस्ट्रीब्यूटर या ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर जानकारी जांचें और अपडेट करें।
  • समय पर कार्रवाई न करने पर सब्सिडी बंद होने का खतरा रहता है।

यह फैसला एलपीजी सब्सिडी को अधिक पारदर्शी और जरूरतमंदों तक सीमित करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। उपभोक्ता अपने LPG कनेक्शन की स्थिति नियमित रूप से चेक करते रहें और जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Strait of Hormuz संकट के बीच मोदी सरकार ने देश को दिया भरोसा- देश में पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त भंडार | पंजाब में AAP को बड़ा झटका, CM भगवंत मान के भाई ज्ञान सिंह BJP में शामिल; चुनाव से पहले हो गया बड़ा 'खेला' | UP में 'कृष्णावतारम्' हुई टैक्स फ्री, CM योगी ने की घोषणा, राज्यपाल आनंदीबेन, दोनों डिप्टी सीएम के साथ मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म | चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के तीनों आरोपियों को 13 दिन की कस्टडी में भेजा, 24 मई को होगी अगली सुनवाई
Advertisement ×