अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले ने नामांकन कराया

  • भोले के नामांकन में उमड़ी भीड़

कानपुर। अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के नामांकन में शामिल होने के लिए एकत्र हुई भीड़ व वाहनों से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। सभा स्थल के चारों तरफ लग रहा जाम भीड़ की संख्या बताने के लिए पर्याप्त थी। जहां मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग असीम अरुण सहित जिले प्रदेश के तमाम नेता मंच पर मौजूद रहे। मंच पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के पक्ष में मतदान कर भारी मतों से जिताने की बात कही। वक्ताओं ने कहा अयोध्या में रामलला यदि आज विराजमान है तो इसमें आपकी एक वोट की ताकत है। प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ने कहा भारत की एक सौ चालीस करोड़ जनता प्रधानमंत्री मोदी का परिवार है। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग असीम अरुण ने अकबरपुर लोकसभा में पिछले दो बार से मिल रहे जनता के आशीर्वाद के लिए उनका अभिनंदन किया वंदन किया आभार प्रकट किया। मंच का संचालन अनिल दीक्षित ने व अध्यक्षता पूर्व सांसद जगतवीर सिंह द्रोण ने की। अकबरपुर लोकसभा मीडिया प्रभारी अशोक सिंह दद्दा ने बताया नामांकन के लिए प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले भारी भीड़ के साथ परमट से पैदल कचहरी तक गए। जहां कलेक्ट्रेट परिसर में प्रस्तावकों के साथ नामांकन पर्चा भरा। मंच पर व नामांकन के लिए पैदल कचहरी तक जाने वालों में प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष प्रदेश सरकार सतीश महाना, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, पूर्व मंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमलता कटियार, महापौर प्रमिला पांडे, कानपुर नगर लोकसभा प्रत्याशी रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटिहार,सरोज कुरील, जय कुमार जैकी, मंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला, दीपू पांडे, शिवराम सिंह,पूर्व विधायक आर पी कुशवाहा, पूर्व विधायक गणेश दीक्षित, विधायक अरुण पाठक,पूर्व मेयर रवींद्र पाटनी,  पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश यादव, राष्ट्रीय लोकदल नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, सुरेश गुप्ता,सुरेश अवस्थी, दिनेश राय, उमेश निगम, शीलू पांडे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×