भाजपा महिला पदाधिकारियों ने जन आक्रोश यात्रा निकाल फूंका पुतला, की गई जमकर नारेबाजी

कानपुर। कानपुर भाजपा नगर मंडल की महिला पदाधिकारियों ने महिला आरक्षण बिल के संसद में न पारित होने के विरोध में नौबस्ता स्थित वाटर पार्क चौराहे पर पैदल यात्रा निकालकर जन आक्रोश प्रदर्शन किया। महिला आयोग की सदस्य डॉ अनीता गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और पुतला फूंका। इस मौके पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष स्नेह लता मिश्रा ने कहा आज उनकी अगुवाई में बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने सड़क पर उतरकर साबित कर दिया है कि महिलाओं के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्नेह लता मिश्रा ने बताया कि भाजपा के लिए नारी सशक्तिकरण केवल नारा नहीं, बल्कि संकल्प है, जिसे नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में धरातल पर उतारा जा रहा है। तथा संसद में महिला आरक्षण बिल गिराए जाने के बाद देश भर में महिलाओं में आक्रोश है और अब वह अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठा रही हैं। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष नीरजा अवस्थी ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी व अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध जताते हुए उनका पुतला दहन किया गया तथा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
इस दौरान प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी व अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध जताते हुए उनका पुतला दहन किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा स्नेह लता मिश्रा मंडल अध्यक्ष सुमित कश्यप पवन दीक्षित रिंकू सोनी मंडल उपाध्यक्ष नीरजा अवस्थी वैष्णवी त्रिपाठी मनु सिंह कल्पना तिवारी गुड्डी तिवारी स्नेह लता मिश्रा ज्योति तिवारी रजनी सेंगर महिला मंडल की गुड़िया ठाकुर शीलू मिश्रा लक्ष्मी तिवारी राधा पाण्डेय संध्या मंजू पाण्डेय शांति तिवारी आरती दुबे रेखा गौड़ अनीता मिश्रा सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'रामलला के घर में चोरी करने वालों को सीधे फांसी', राम मंदिर चढ़ावा मामले पर महंत दिनेंद्र दास का फूटा गुस्सा | 'आतंकवाद रुकेगा, तभी आगे बढ़ेगी बात', सिंधु जल संधि पर भारत ने पाकिस्तान की गीदड़भभकी को किया खारिज, दोहराई सख्त शर्त | अली खामेनेई के जनाजे पर आंसू बहा रहा ईरान, ट्रंप ने उड़ाया मजाक, कहा- हम अच्छे लोग हैं, एक हफ्ते की छूट दी | 'चंदा चोरों की कब्र खोद देंगे CM योगी, बुलडोजर भी चलेगा', पूर्व BJP नेता टी राजा का बड़ा बयान
Advertisement ×