राशन की कालाबाजारी – कोटेदारों के खिलाफ गोपनीय जांच की मांग

कानपुर। राष्ट्रीय लोकदल नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान के नेतृत्व में अपने पदाधिकारी के साथ जिलाधिकारी कानपुर नगर से शिष्टाचार भेट की। भेंट के दौरान मोहम्मद उस्मान नगर अध्यक्ष ने कहा कि कानपुर महानगर क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मोहल्ले में दौरा करने पर क्षेत्र जनता के माध्यम से जानकारी मिली है कि सरकारी राशन दुकानों में कोटेदार द्वारा राशन कार्ड धारकों को तोल मशीन पर राशन पूरा तोला जाता है बाद में राशन कार्ड धारकों के प्रति यूनिट 1 किलो राशन निकाल लिया जाता है कार्ड धारक के विरोध करने पर यह कहकर धमकाया जाता है राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा पार्टी का मानना है कि यह राशन की कालाबाजारी ही नहीं बड़े पैमाने पर राशन घोटाला भी है कानपुर महानगर के राशन दुकानों की गोपनीय जांच कर कर दोषी कोटेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने हेतु कार्ड धारक को सरकारी के अनुसार राशन से मिलने वाला शत प्रतिशत राशन उपलब्ध कराया जाए! जिलाधिकारी ने पूरा आश्वासन दिया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी! इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान जिला अध्यक्ष कानपुर देहात राजकुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष रोबिन गुप्ता, नीरज सिंह चंदेल, शाकिर अली उस्मानी, शुभम शुक्ला आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×