स्वास्थ्य समिति की शाखा-निकाय बैठक हुई सम्पन्न

कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की शाखा-निकाय की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम,पुनरीक्षित क्षय नियंत्रण कार्यक्रम,परिवार कल्याण कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना,राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन,नियमित टीकाकरण कार्यक्रम आदि कार्यों की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ताओं के समस्त भुगतान प्रत्येक माह की 10 तारीख तक सुनिश्चित किए जाएं।
जिलाधिकारी ने  डी०सी०पी०एम० को निर्देशित किया कि बाउचर समय से जमा न करने वाली आशाओं की सूची तैयार कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करें एवं उनके विरुद्ध नोटिस जारी करें।जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पूर्व में निर्देशित किया था कि दिनांक 01 जनवरी 2025 से अब तक किए गए सभी स्थानांतरण की सूची कारण सहित बैठक में प्रस्तुत करें, किंतु ऐसा नहीं किया गया, जो संदेहास्पद है। इस पर जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।टीबी कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछा कि एन०जी०ओ० को अब तक भुगतान क्यों नहीं किया गया। महामहिम राज्यपाल महोदया की वीडियो कांफ्रेंसिंग में भी इस पर असंतोष व्यक्त किया गया था। जिलाधिकारी ने इस विषय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा जिला क्षय रोग अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×