शाकाहारी लोगों के लिए किसी खजाना से कम नहीं है ब्रोकली

गोभी की तरह दिखने वाला ब्रोकली चाहे लोगों को कम पसंद हो लेकिन इसमें पोषक तत्वों की कोई कमी नहीं होती है। ब्रोकली में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। जो लोग अंडा, मांस या मछली जैसी नॉन वेज चीजें नहीं खाते हैं, वो लोग ब्रोकली का सेवन जरुर करें। इसमें खूब सारा प्रोटीन पाया जाता है। आइए जानते हैं रेग्युलर बेसिस पर ब्रोकली क्यों खाना चाहिए।

ब्रोकली में पाया जाता है पर्याप्त प्रोटीन

ब्रोकली गोभी की तरह ही लगती है बस यह हरी होती है। इस सब्जी में कई न्यूट्रिएंस पाएं जाते हैं।  इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, साथ ही कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन ए, सी और कई दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें कई प्रकार के लवण भी पाए जाते हैं, जो शुगर लेवल को संतुलित बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं।

ब्रोकली खाने के फायदे

– इसके खाने से विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। विटामिन सी शरीर में इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने और संक्रमण से बचाने में मदद करता।

– ब्रोकली में पाएं जाने वाले सेलेनियम और ग्लूकोसिनोलेट्स जैसे तत्व दिल को स्वस्थ रखते हैं। इसके साथ ही प्रोटीन को बढ़ाने का काम करते हैं।

– ब्रोकली के रोजाना सेवन करने से लिवर क्षति का जोखिम कम होता है और फैटी लिवर की समस्या में लाभ होता है।

– ब्रोकली में प्रोटीन, आयरन, फोलेट, विटामिन सी और विटामिन के का भी अच्छा स्रोत है जो गर्मवती महिला के जरुरी है।

– इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में ब्रोकली हड्डियों और दांतों की सेहत के लिए काफी लाभकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Pakistan पर India का अब तक का सबसे बड़ा हमला, विदेश मंत्रालय ने दुनिया के सामने खोली आतंकिस्तान की पूरी पोल | न चर्चा, न बहस... विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पास हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण बिल 2026, कार्यवाही सोमवार तक स्थगित | ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्र कैद, अंकित शर्मा हत्याकांड में कड़कड़डूमा कोर्ट ने किया सजा का ऐलान | 'धैर्य की भी एक सीमा है,जब यह टूटेगी तो भागने की जगह नहीं...', पप्पू यादव के साधु भेष पर फूटा संतों का गुस्सा, कहा- ये यादव नहीं खान है
Advertisement ×