CAA को जल्द से जल्द लागू किया जाएगा: केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर

कोलकाता। केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने शनिवार को कहा कि सीएए ‘जल्द से जल्द’ लागू किया जाएगा और कुछ लोग राजनीतिक कारणों से इसका विरोध कर रहे हैं। ठाकुर ने पिछले रविवार को दावा किया था कि पूरे देश में ‘एक सप्ताह के अंदर’ नागरिकता (संशोधन) अधिनियम लागू किया जाएगा, जिसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि भाजपा ने “अवसरवाद” के तहत चुनाव से ठीक पहले सीएए का मुद्दा उठाया है।

बनर्जी ने जोर देकर कहा था, “जब तक वह जीवित हैं, राज्य में इसे लागू नहीं होने देंगी।” केंद्रीय जहाजरानी एवं बंदरगाह राज्य मंत्री ठाकुर ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, सीएए देश की मांग है…इस (सीएए को लागू करने) मुद्दे पर (केंद्र के लिए) कोई भी विरोध मायने नहीं रखता।” उन्होंने कहा, “यह हमारा वादा है और हम कभी भी अपनी बात से पीछे नहीं हटते। केंद्र इसे पूरा करेगा।” ठाकुर ने कहा कि संसद के दोनों सदन पहले ही विधेयक पारित कर चुके हैं जो जनता की इच्छा को दर्शाता है।

ठाकुर ने कहा, “जो लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं, वे राजनीतिक कारणों से ऐसा कर रहे हैं और (अपने घरों से विस्थापित अप्रवासियों के सामने मौजूद) स्थिति पर सहानुभूतिपूर्ण नजरिया नहीं रख रहे हैं।” उल्लेखनीय है कि 2019 में पारित सीएए में 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाइयों समेत उत्पीड़न के शिकार गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×