राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने विधायक सुरेन्द मैथानी को सौपा ज्ञापन, 12 फरवरी से खाट विछाओ – अधिकार दिलाओ आन्दोलन

#  5 फरवरी को सयुक्त पुलिस आयुक्त को सौंपा जायेगा ज्ञापन
#  आसरा आवास योजना में दिव्यांगजन का आरक्षण खत्म होने का किया विरोध था
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आसरा आवास योजना में दिव्यांगजन व ओ०बी०सी० का आरक्षण खत्म करने के विरोध में आन्दोलन की घोषणा कर दी है।
प्रथम चरण में विधायक सुरेन्द मैथानी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जायेगा। दुसरे चरण में सयुक्त पुलिस आयुक्त को ज्ञापन भेजा जायेगा। तिसरे चरण में जिलाधिकारी कार्यालय में खाट विछाओ – अधिकार दिलाओ आन्दोलन शुरू किया जायेगा।
इस सम्बन्ध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 फरवरी को संयुक्त पुलिस आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जायेगा। तिसरे चरण में 12 फरवरी को जिलाधिकारी कार्यालय में खाट बिछाओ अधिकार दिलाओ आन्दोलन शुरू होगा।
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों कि अनदेखी कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि जिन लोगों के नाम आसरा आवास योजना में लाटरी में निकाला गया था उनके नाम आवंटन लिस्ट से गायब है। विश्वनाथ सिंह, गौरव कुमार, बैभव दीक्षित ने इसकी शिकायत की है। ये सभी लोग आवंटन के दिन एच०बी०टी०यू० में लाटरी के दौरान मौजूद थे और इनका नाम लाटरी में डाला गया था। आवंटन लिस्ट में इनका नाम नहीं है। आवंटन में दिव्यांगजनों का आरक्षण कोटा पूरा नहीं किया गया है ये मनमानी की गयी है। इसका विरोध सड़को पर होगा जन प्रतिनिधियों को भी घेरा जायेगा।
 वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनो को सत प्रतिशत आवास मिलना चाहिए, लेकिन यहाँ तो दिव्यांगों के आरक्षण पर ही डकैती डाली जा रही है।
आज ज्ञापन देने वालों व बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता अल्पना कुमारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, अशोक कुमार, अरविन्द सिंह, कमलेश कुमार सिंह, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गौरव कुमार, सत्य प्रकाश शुक्ला, अर्जुन कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×