फिर चला महंगी किताबों, फीस वृद्धि और हॉस्पिटल की लूट के खिलाफ अभियान

कानपुर। महंगी किताबें, फीस वृद्धि और अस्पतालों की लूट के विरोध में समाजवादी युवजन सभा कानपुर महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी के संयोजन में किदवई नगर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम का आरंभ पूर्व सांसद राजाराम पाल द्वारा किया गया। इसके बाद वीरसेन यादव, बंटी यादव, सुभाष द्विवेदी ने हस्ताक्षर किए। अर्पित त्रिवेदी ने कहा देश के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा और चिकित्सा का मुफ्त अधिकार प्राप्त होना चाहिए। क्योंकि एक स्कूल का निर्माण सौ जेलों के रास्ते बन्द करने के बराबर है इसीलिए शिक्षा फ्री होनी चाहिए। अच्छी शिक्षा और संस्कार से ही इस राष्ट्र को अच्छे जिम्मेदार, ईमानदार और समझदार नागरिक मिलेंगे। इसलिए मनुष्य के जीवन में शिक्षा संस्कार का महत्वपूर्ण स्थान है। शिक्षा से ही इंसान देश का जिम्मेदार नागरिक बनता है। इसलिए हकीकत में शिक्षा भारत के हर स्कूल में निःशुल्क होनी चाहिए। जबकि आज स्कूल और अस्पताल खुली लूट का अड्डा बन चुके हैं। स्कूलो में फीसवृद्धि, महंगी किताबों का समाजवादी पार्टी हमेशा से विरोध करती आई है, हर साल एक ही क्लास के लिए किताबे बदल दी जाती हैं। मध्यम वर्ग का एक अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाने में अपनी कई जरूरतों को त्याग कर पढाता है और सरकार आंखे बन्द किये बैठी है न शिक्षा माफिया पर नकेल कस रही है न ही नई वैकेंसी निकाल रही है।
प्रमुख रूप से दीपक खोटे, अजय श्रीवास्तव, मुकेश दीक्षित, कृपाशंकर यादव, क़ासिद,आलेख सिंह, केशव यादव, बड़े ठाकुर,अरशद दद्दा, सुकान्त शर्मा, शिवम जायसवाल, संजय यादव, अमर बहादुर, दिव्यांश शर्मा, जय, हर्ष मिश्रा, शान्तनु मिश्रा, रजत निगम, संतोष पांडे, तुषार श्रीवास्तव, चौबे बाबा, नन्दकिशोर, अमन दुबे आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×