सडक पर जा रही कार बनी आग का गोला


#  कार सवारों ने जलती कार से कूद कर बचाई अपनी जान
#  मौके पर पहुंची दमकल टीम ने मशक्कत से पाया आग पर काबू

कानपुर नगर, जीटी रोड पर शुक्रवार की देर रात जा रही कार में अचानक आग लग गयी और जब तक कार चालक या अन्य बैठी सवारियां कुछ समझ पानी कार आग का गोला बन गयी। कार में सवार लोगों ने जलती कार से कूद कर अपनी जान बचाई। रात होने के कारण सडको पर आवागमन कम था वहीं हादसे की जानकारी पाकर मौके पर दमकल टीम पहुंची तथा बडी देर बाद कार की आग पर काबू पाया गया पर तबतक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चौकेपुर के अंतर्गत मारियानी गांव के पास शुक्रवार की देर रात सडक पर जा रही एककार में अचानक आग लग गयी। कार में आग लगने के कारण तो स्पष्ट नही हो के लेकिन जब तक कार में बैठे लोग कुछ समझ पाते, तब तक कार आग का गोला बन चुकी है। अचानक आग को देखकर कार सवार सभी लोगों ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई। देर रात होने के कारण सडक पर सन्नाटा था, बावजूद इसके कुछ लोग मदद के लिए आगे गये। सूचना पाकर मौके पर दमकल गाडी के साथ टीम पहुंची और किसी प्रकार आग पर काबू पाया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नही हुई, लेकिन कार पूरी तरह आग में जलकर खाक हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×