हत्या के पीछे महिला मित्र के विवाद का मामला आया सामने

#  कैमरों की फुटेज देखने की मांग पर हॉस्टल प्रबन्धन ने किया इंकार

कानपुर नगर, राम यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में हुई छात्र साहिल की मौत की जहां पुलिस जांच करने में जुटी है तो पुत्र की मृत्यु की सूचना पाकर मथुरा से पिता भी कानपुर पुंच गये। पिता का कहना है कि हॉस्टल में लगे कैमरों की फुटेज देने की बात करने पर हॉस्टल प्रबंधन के इसके लिए साफ मना कर दिया तो वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और अपने पुत्र के शव को देखने की बात पर पोस्टमार्टम के डॉक्टर द्वारा प्रोटोकाल का हवाला देते हुए उन्हे मना कर दिया, जिसके बाद वहीं हंगामा होने लगा। जहां एक ओर पिता  ने पुलिस का कॉलेज प्रबन्धन पर गंभीर आरोप लगाये तो दूसरी तरफ वह पुलिस के व्यवहार से गुस्से में भी दिखे। उनेने बताया  उन्होने जब पुलिस कमिश्नर डा0 आरके स्वर्णकार से फोन पर बात की और घटना के लिए एसआईटी से जांच की मांग की तो कमिशनर ने कहा कि जांच किससे करानी है यह काम हमारा है आपका नही और बात टाल दी। वहीं हत्या के पीछे महिला मित्र का विवाद सामने आ रहा है।
बतातें चलें कि बीती 24 नवम्बर को छात्र साहिल का जन्मदिन था और जन्मदिन से पहले 21 नवम्बर को साहिल ने अपने दोस्तों को मालरोड स्थित एक होटल मे पार्टी भी दी थी जिसमें छात्रा साहित दस लोग शामिल थे। इसी र्पाी के दोस्तो के साथ महिलामित्र की भी फौटो खींची गयी जो सोशल मीडिया में डाल दी गयी। बताया जा रहा है कि यही फोटो साहिल की मौत का कारण बनी। फोटो को देखकर साहिल के अन्य दोस्तों ने भी पार्टी देने की बात कही, जिसके बाद हॉस्टल में अन्य दोस्तों को पार्टी दी गयी, जिसकी फोटो इंस्टाग्राम पर डाली गयी। मौके से फोरेंसिक टीम को शराब की टूटी बोतलें मिली।

पूंछ-तांछ के लिए महिला मित्र सहित अन्य छात्रों को लिया गया हिरासत में पूरे प्रकरण की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस द्वारा भरकस प्रयास किये जा रहे है और इसके लिए साहिल की महिला मित्र सहित अन्य छात्रा तथा नौ संदिग्ध छात्रो को हिरासत में लेकर पूंछ-तांछ की जा रही है। शनिवार को पार्टी के बाद बगल के ही हॉस्टल में रहने वाली अपनी महिला मित्र से साहिल ने रात पौने दो बजे तक बातचीत भी की थी। पुलिस ने महिला मित्र का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया है और हत्या का राजफाश करने के लिए साइबर सेल की मदद ली गयी है।

घटना के बाद सहमें है हॉस्टल के छात्र-छात्रायें इतनी बडी घटना के बाद लगातार पुलिस अधिकारी और पुलिस का हॉस्टल में लगातार आना-जाना बना हुआ है और इसकारण हास्टल के रहने वाले अन्य छात्र-छात्राये बुरी तरह डर गये है। छात्रों ने बताया कि साहिल बहुत अच्छे नेचर का था और कभी भी किसी के साथ उसकी कोई कहा-सुनी नही हुई थी। घटना के कारण कई छात्र छात्राओं ने मेस में खाना भी नही खाया। पुलिस आयुक्त आनन्द प्रकाश वितारी द्वारा पार्टी में शामिल रहे हर छात्र से पूंछ तांछ की गयी तो वहीं पूंछतांछ के दौरान कई छात्राये फफक कर रो भी पडी। फोरेंसिंक टीम ने 100 संदिग्ध छात्रों का बेंजाडीन टेस्ट भी कराया है। सोमवार की सुबह कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने फिर मौके पर जाकर जांच की।

साहिल की महिलामित्र को करता था कोई पंसद, इंस्टाग्राम की फोटो बनी हत्या का कारण जब 21 नवम्बर को साहिल द्वारा जन्मदिन से पहले दी गयी पार्टी के दौरान इंस्टाग्राम पर फोटो डाली गयी तो शायद उस शख्स को यह नागवार गुुजरा जो साहिल की महिला मित्र को पंसद करता था। और यही साहिल की हत्या का कारण बना। ऐसा कहा जा रहा है कि साहिल की उसे महिला मित्र को कोई उसका साथी पसंद करता था और इसके कारण उसने साहिल की हत्या कर दी। पार्टी के दौरान साहिल को जमकर शराब पिलाई गयी और फिर जब साहिल ने अपना होश खो दिया तो उसके सीटियों से गिरा दिया गया ताकि यह हादसा लगे। फोरेंसिक टीम को बेसमेंट में शराब की बोतले भी मिली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने और घटना का पर्दा फार्श काने का भरकस प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×