आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं त्यौहार : पुलिस उपायुक्त दक्षिण आशीष श्रीवास्तव

कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण आशीष श्रीवास्तव व अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण महेश कुमार पाण्डेय द्वारा आगामी त्यौहार होली, अलविदा जुमा, ईद-उल-फितर के दृष्टिगत थाना बाबूपुरवा क्षेत्रांतर्गत ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन हॉल पर सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी बैठक का आयोजन कर सभी नागरिकों से त्योहारों को सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी। 
• सभी समुदायों के लोगों से अनुरोध किया गया कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्यौहारों को मनाएं।
• ⁠सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें व संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
• ⁠होली और ईद के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
• ⁠समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से अनुरोध किया गया कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
मौके पर एसीपी बाबूपुरवा व बाबूपुरवा सर्किल के समस्त प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×