जिलाधिकारी ने नाबार्ड ‌द्वारा बनाई गयी संभाव्यता युक्त ऋण योजना (पीएलपी) 2025-26  पुस्तक का किया विमोचन 

कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने नाबार्ड द्वारा बनाई गयी संभाव्यता युक्त ऋण योजना (पीएलपी) 2025-26 का अनुमोदन एवं विमोचन सरसैया घाट स्थित सभागार में बैंकों की ज़िला सलाहकार समिति की बैठक में किया।
डीडीएम नाबार्ड ने बैठक में बताया कि रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशानुसार संभाव्यता युक्त ऋण योजना (पीएलपी) 2025-26 नाबार्ड द्वारा तैयार की जाती है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्राथमिक क्षेत्र की ऋण संभाव्यता नाबार्ड द्वारा कानपुर नगर जनपद के लिए रु16724 करोड़ अनुमानित की गयी है। जनपद में कृषि ऋण के लिए अनुमान रु2606 करोड़, एमएसएमई क्षेत्र के लिए रु13096 करोड़ तथा अन्य प्राथमिक क्षेत्र के लिए ऋण अनुमान रु1022 करोड़ आंकलित की गयी है। सभी बैंकों से अनुरोध किया गया कि बैंक अपनी आगामी वित्तीय क्रेडिट योजना 2025-26 के लक्ष्य निर्धारित करने के लिए संभाव्यता युक्त ऋण योजना 2025-26 से संदर्भ लें।
जिलाधिकारी ने अगले वित्तीय वर्ष में इस पीएलपी योजना को शत-प्रतिशत पूरा किया जाने हेतु बैंकों को निर्देशित किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, एलडीओ-आरबीआई, डीडीएम-नाबार्ड, एलडीएम, जिला स्तरीय समस्त अधिकारीगण, सभी बैंकों के जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×