चोरो का कोहराम, सात घरों से किया लाखों का माल पार

कानपुर नगर, कानपुर के दक्षिण क्षेत्र में लागतार चोरो का जहां आतंक छाया हुआ है तो पुलिस पूरी तरह से इन चोरो पर लगाम लगाने में फेल हो चुकी है। पुलिस का हर प्रयास नाकाफी सा नजर आ रहा है। पुलिस को ढेंगा दिखाते हुए कानपुर के दक्षिण क्षेत्र में मंगलवार की देर रात चोरो ने 7 घरों को अपना निशाना बनाया और लाखों का माल पार कर दिया गया। एक घरमें गृहस्वामी की आंख खुलने पर चोर को दबोच लिया गया।
कानपुर के दक्षिण क्षेत्र मे लगातार चोरो का कहर जारी है। मंगलवार की रात में चोरो द्वारा सात घरों को निशाना बनाया गया। दबौली वेस्ट के रहने वाले सुनील शर्मा ने बताया कि उनके यहां बच्चे की साईकल चोरो ने चोरी कर ली और कुछदूरी पर रहने वाले कमलेश सिंह के घर से डेढ लाख के जेवर, कपडे चोरी कर लिये। कमलेश का कहना है कि उनकी बेटी की शादी होने वाली है और उसके लिए कपडे, नकदी और जेवरी रखे हुए थे। इसी प्रकार चोरो ने खेतु पांडेय तथा सूरज के घर से मोबाइल, राम प्रकाश यादव के यहां से नकदी व मोबाइल चोरी कर लिया लेकिन इस बीच राम प्रकार की आंख खुल जाने तथा उनके शोर मचाने के कारण चोरो ने भागने का प्रयास किया, जिसमें एक को मोहल्ले के लोगों ने पकड लिया वह मोहल्ले का ही रहने वाला बताया जाता है। गोविंद नगर दरोगा द्वारा बताया गया कि चोर और ऑटो को कब्जे में लेकर पूंछतांछ की जा रही है। ऑटी जो चोर लेकर घूम रहा था वह रनिया से चोरी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×