रचना: आई होली खुशियों बाली

 

है आज फिजाएं रंगीली

हो रही हवा भी मतवाली

रग रग में रंग है रास रहा

आई होली खुशियों बाली

 मन मन पक्षी सा चहक उठा

नव खुसबू से तन महक उठा

तन बसन रंगे है रंगो से

तन निर्जर हुए उमंगों से

अव कली कुसुम सी कल्पित हो

इठलाती हो गौरवशाली

आई होली खुशियों बाली

 तन मन जन जन का पुलकित है

छवि प्रकृति करे आकर्षित है

जग रंग से हुआ अलंकृत है

यह छटा पुरातन संस्कृति है

अब दिनकर भी रंग खेल रहा

पूरब में छाई है लाली

आई होली खुशियों बाली

 एकता गीत कलनाद मनोहर

सस्यस्यामला के आंचल में

विघ्न, कष्ट, क्षल, दंभ द्वेष

सब भूल गए है पल दो पल में

खता मेंट कर, पुनः भेंट कर

सुलह प्रेम की दे ताली

आई होली खुशियों बाली

 विश्व संस्कृति ज्ञान कला की

यहीं खान है सदा रही

विश्व दुलारे आर्यवर्त की

यही सदा संपदा रही

यही विविधता लिए एकता

अद्भुत और सोभासाली

आई होली खुशियों बाली

आई होली खुशियों बाली

अजय द्विवेदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×