सीएसए के विद्यार्थियों ने एचपीवी एवं सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक

कानपुर। चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित “आनंदी माँ–एक जीवन बचाओ अभियान (कैंसर मुक्त भारत यात्रा) 2026-27” के अंतर्गत एचपीवी (HPV) जागरूकता सेमिनार एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय लोगों को एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, एचपीवी टीकाकरण तथा समय पर स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों  ने स्थानीय लोगों के बीच नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, पोस्टर एवं लेखन के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर के कारणों, लक्षणों, बचाव के उपायों तथा एचपीवी वैक्सीन के महत्व को सरल एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया । इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा स्थानीय क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम एवं एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया । कार्यक्रम का आयोजन डॉ.संघमित्रा महापात्रा, सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं एसोसिएट प्रोफेसर, विभाग विस्तार शिक्षा एवं संचार प्रबंधन, कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस के मार्गदर्शन एवं समन्वय में किया गया।
इस जागरूकता अभियान में शोध छात्राएं कोमल शुक्ला, दीक्षा श्रीवास्तव, मोनिका वर्मा एवं रागिनी सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक एवं रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित किया तथा उन्हें एचपीवी संक्रमण और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों को विशेष रूप से एचपीवी संक्रमण से बचाव, सर्वाइकल कैंसर की प्रारंभिक पहचान, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा—”जागरूक बनें, एचपीवी से बचें और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में सहभागी बनें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में हिमस्खलन से भीषण तबाही: 2 लोगों की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ............. Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया | आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा |      राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज | जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला ............ SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
Advertisement ×