विकास के दिए तले अंधेरा, कई क्षेत्रों में अभी भी नही लग सके बिजली के खंभे

  • शहर के किनारे के क्षेत्र विकास से कोसो दूर, बिजली विभाग नही दे रहा ध्यान

  • बिजली कनेक्शन के लिए दूसरो की छतों से खंभे तक ले जा रहे बिजली के तार

कानपुर नगर, बिजली विभाग की इसे लापरवाही कहें या अधिकारियों की कार्य प्रणाली की लचरता। सरकार भले ही जनता के हितों के विषय पर चिंतित हो लेकिन विभागीय अधिकारी का वही पुराना ढर्रा चलता जा रहा है। बात जब शासन तक पहुंचती है तब किसी प्रकार की कार्यवाही को अमल में लाया जाता है। बात है कानपुर हाइवे से लगे क्षेत्र सतबरी, न्यू आजाद नगर की, जहां सडक से लेकर बिजली व्यवस्था बदहाल स्थति में है। यहां कई गलियों में आज तक बिजली के खंभे तक नही लगे है और बिजली कनेक्शन उपभोक्ताओं को बिजली का तार दूसरो के घरों की छतों से फंदाकर लाना पड रहा है।
सतबरी के न्यू आजाद नगर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था का स्वरूप आज भी बिगडा हुआ है। यू ंतो सडकों पर लगे खंभो में तार दौड रहे है, लेकिन गलियों में अभी भी बिजली के खंभे न होने के कारण उपभोक्ताओं को दूसरे की घरों की छतों से बिजली के तार खीचना पड रहा है। इस कारण जहां उपभोक्ताओं को दूसरे की बातें सहनी पडती है तो वहीं बिजली के तार में कट लगने के साथ अन्य व्यवधानों का सामना करना पडता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गली में बिजली खंभे लगने के लिए कई बार विभाग को सूचित किया, नेताओं के यहां भी गये लेकिन समस्या का अभी तक कोई हल नही निकल सका है। एक खासी रकम बिजली मीटर कनेक्शन के साथ बिजली तार खरीदने में लग जाती है। निवासी संगीता गुप्ता ने बताया कि उनके बिजली मीटर का बिल बकाया था और बिजली कट चुकी थी। सरकार द्वारा पूर्ण भुगतान पर छूट योजना का लाभ लेने के बाद पुनः मीटर उनके घर पर लगाया गया लेकिन उनकी एक बडी रकम बिजली का तार खरीदने में ही खर्च हो गयी। संगीता ने बताया कि उनके पति की चाय की दुकान है और बडी ही मुश्किल से परिवार का भरण-पोषण होता है। यदि गली में खंभे होते तो उनका बिजली के तार का पैसा बच जाता। इसी प्रकार अन्य घरों के लोगो की भी यही शिकायत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×