मां के शव के साथ 9 दिन तक घर में बंद रहीं बेटियां

तेलंगाना में दो युवतियां कई दिनों तक अपनी मृत मां के शव के साथ घर के अंदर बंद रहीं. पड़ोसियों को भी लंबे समय तक इसकी भनक नहीं मिली. बाद में युवतियां विधायक कार्यालय गईं और अपनी मां के अंतिम संस्कार को लेकर बात की. युवतियों का कहना था कि उनके पास अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे. फिलहाल दोनों युवतियों को काउंसलिंग दी जा रही है.

मामला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का है. यहां दो युवतियों की माता का कुछ दिन पहले देहांत हो गया था. मां की मौत से सदमे में आई दोनों युवतियों ने एक हफ्ते से अधिक समय तक मां के शव के साथ खुद को घर के अंदर बंद रखा. मामले को लेकर शुक्रवार 3 जनवरी 2025 को पुलिस के पास शिकायत पहुंची. पुलिस का कहना है कि दोनों युवतियों की मां 23 जनवरी 2025 को नींद से नहीं जागी. उनकी नब्ज, सांस और दिल की धड़कनें बंद होने पर उन्हें पता चला कि मां की मृत्यु हो चुकी है.

पुलिस के मुताबिक मां की मृत्यु से दोनों युवतियां सदमें में आ गईं थी, जिस कारण उन्होंने खुद को घर में बंद कर लिया. दोनों तभी से ही अपने घर में बंद थीं. पड़ोसियों को भी उनके घर से कोई दुर्गंध नहीं आई. पुलिस के मुताबिक दोनों युवतियां 31 जनवरी 2025 की शाम को विधायक के कार्यालय पहुंची. जहां उन्होंने कहा कि उनके पास अपनी मां का अंतिम संस्कार करने के लिए पैसे नहीं है, जिसके बाद उन्हें पुलिस से संपर्क करने का आदेश दिया गया.

पुलिस ने कहा कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है. वहीं दोनों युवतियां 22 और 25 साल की हैं और इंटमीडिएट और डिग्री लेवल की पढ़ाई करने के बाद दोनों सेल्सगर्ल के तौर पर काम करती हैं. पुलिस के मुताबिक युवतियों का पिता कई साल पहले परिवार छोड़कर निकल गया था. तभी से उसका कोई अता-पता नहीं है. न ही उनका कोई करीबी रिश्तेदार है. फिलहाल दोनों की काउंसलिंग की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×