अवसाद से ग्रस्त महिला डॉक्टर का नाले में मिला शव

  • डिप्रेशन में रहती थी महिला डाक्टर नही करती थी किसी से बात, पहले भी कर चुकी है आत्महत्या की कोशिश
कानपुर नगर, अवसाद से ग्रस्त एक महिला डाक्टर जो बीते कई दिनों से लापता थी उसका शव नाले में उतराता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित किया गया, जिसके बाद परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
बतादे की गुजैनी के रहने वाले निवास सिंह एक रिटायर्ड व्यक्ति है तथा अपनी पत्नी शशिप्रीा, पुत्री ऋचा, धरा, तनु व एक पुत्र के साथ रहते है। उनकी बडी पुत्री  आजमगढ के चक्रपानपुर पीजीआई में डॉक्टर थी। बताया जाता है कि वह बीते कई वर्षो से डिप्रेशन में थी, कारण तो पता नही चला सका लेकिन उसने पहले भी आत्म हत्या की कोशिश की थी। वह ज्यादा किसी से बोलती नही थी और उसने एक बार ट्रेन से कूदकर अपनी जान देने तो एक बाद घर की छत से भी कूदी थी। राम निवास ने बताया कि ऋचा 10 फरवरी को आई थी तथा 11 फरवरी की सुबह वह टहलने की बात कहकर घर से निकली थी, जिसके बाद वह घर वापस नही लौटी, काफी खोज-बीन के बाद भी उसका कोई पता नही चल सका थी। गुजैनी थाना प्रीारी विनय तिवारी का कहना है कि परिजनों द्वारा युवती की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था और पुलिस युवती की तलाश कर रही थी, रविवार की देर शाम उसका शव नाले में मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×