गृह मंत्रालय के आदेश और दिल्ली पुलिस के नए स्टैंडिंग ऑर्डर (L&O/48/2026) के तहत ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा कारणों से लिए गए इस बड़े फैसले के बाद, दिल्ली में प्रदर्शन और रैलियों के लिए तीन नए स्थान तय किए गए हैं। अब से विरोध प्रदर्शन और सभाएं केवल रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली स्थित CBD ग्राउंड में ही आयोजित की जा सकेंगी। इन तीनों नई जगहों पर प्रदर्शनों के सुचारू संचालन के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा जल्द ही अलग से विस्तृत नियम और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की जाएगी।
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने सरकार के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसके तहत जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की अधिकृत जगह से हटा दिया गया है। दिपके ने कहा कि अब विरोध के इस स्थल को युद्ध का मैदान बना दिया गया है, इसलिए अब पूरा देश ही ‘जंतर-मंतर’ बनेगा।
