विधायक सुरेंद्र मैथानी ने प्रारंभ कराया भूमि पूजन कर कार्य

  • छठ पूजा घाट के सुंदरीकरण और 7 घोड़ों पर सवार भगवान सूर्य की विशाल प्रतिमा की होगी स्थापना

​कानपुर। ​गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र मैथानी ने वार्ड संख्या 09 रविदासपुरम स्थित छठ पूजा घाट पर विकास कार्यों की सौगात दी। पूरे कानपुर में पहली बार किसी छठ पूजा घाट पर श्रद्धालुओं एवं छठी माई के भक्तों के लिए उनके चरणों में सेवा के रूप में समर्पित करते हुए, विधायक ने उक्त घाट पर “07 घोड़ों पर सवार भगवान सूर्य की भव्य प्रतिमा” की स्थापना एवं आसपास के क्षेत्र के सुंदरीकरण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास किया।

​विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि इसकी लागत ₹3.50 लाख से भी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों और छठ व्रतियों की सुविधा व आस्था को ध्यान में रखते हुए इस घाट का कायाकल्प किया जा रहा है। भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित होने से घाट को एक भव्य और दिव्य स्वरूप मिलेगा।जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुखद और भक्तिमय वातावरण प्राप्त होगा।

​विधायक जी ने कहा कि क्षेत्र के सभी धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों का विकास भी उनकी प्राथमिकता है। छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए घाट के आसपास स्वच्छता, सुंदरीकरण और आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को,अभी से तेजी से पूरा कराना प्रारंभ कर दिया है।

इस अवसर पर विधायक के साथ स्थानीय पार्षद वीरेन चौहान, रविदास पुरम छठ पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह एवं महामंत्री जे.पी गौड़ एवं कोषाध्यक्ष महामंत्री अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष राम लखन यादव, जामवंत उपाध्याय केएल कुशवाहा एवं मंजू देवी, संजू देवी, सुनीता सिंह, नेहा कुशवाहा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'इतिहास गवाह है कि ललकार कर भाग जाने वाले को भगोड़ा बोलते हैं...', अयोध्या में CM योगी की चुनौती से पीछे हटने पर अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला | 'जनादेश से सीनाजोरी कर रहे हैं राहुल गांधी, देश में अराजकता फैला रहे हैं, 99 चुनाव हारे और ठीकरा...', अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर किया जोरदार हमला |      'मेरा INDIA ब्लॉक से कोई लेना-देना नहीं है, बस प्रधानमंत्री मोदी...', SIR को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर बोले AIMIM चीफ ओवैसी | पुंछ में LoC के पास घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में चार आतंकी ढेर, सीमा पार से IED लगाने की थी साजिश
Advertisement ×