आठवें वेतन आयोग के गठन एवं पेंशनर्स के हितों की रक्षा हेतु प्रदर्शन

कानपुर। आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ की केंद्रीय संयुक्त संघर्ष समिति के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर उत्तर प्रदेश पश्चिम एवं उत्तराखंड क्षेत्र के अंतर्गत आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के सभी यूनिटों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सदस्यों ने दोपहर भोजनावकाश के दौरान जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन मुख्य रूप से निम्न दो मांगों को लेकर किया गया:

1. आठवें केंद्रीय वेतन आयोग का अविलंब गठन किया जाए।

2. पेंशनभोगियों के बीच सेवानिवृत्ति की तिथि अथवा केंद्रीय वेतन आयोग की अनुशंसाओं की स्वीकृति की तिथि जैसे कारकों के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव समाप्त किया जाए।

इस प्रदर्शन सभा में आईटीईएफ के सर्किल महासचिव का0 सुनील कुमार एवं आईटीगोआ के यूनिट महासचिव का0 राघवेन्द्र सिंह ने संयुक्त संबोधन में कहा गया कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन के माध्यम से हम सरकार से अपील करते हैं कि वे कर्मचारियों एवं पेंशनरों की न्यायसंगत मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र निर्णय लें। इसके अतिरिक्त यह भी स्पष्ट किया कि यदि उक्त मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यह भी बताया गया कि आठवें वेतन आयोग को सुझाव देने हेतु सभी केंद्रीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से सुझाव देने हेतु एक कमेटी बनाई गई है जिसके चेयमैन एस0के0 वर्मा जी है, आप सभी उन्हें 24 अगस्त तक सुझाव दे सकते है।

प्रदर्शन सभा की अध्यक्षता आ0 राज0 अधि0 संघ के अध्यक्ष एस0 के0 वर्मा सहायक आयकर आयुक्त ने की तथा संचालन का0 शरद प्रकाश अग्रवाल, आयकर अधिकारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त लोगों के अलावा शिवेंदु श्रीवास्तव, अनुराग बाजपेई, नवनीत शुक्ला, पंकज यादव, के0 के0 शुक्ला, मुकेश कुमार, अशोक द्विवेदी, राजेश तिवारी, अनिल चौधरी, दीपंकर चौरसिया, कृष्णा कुमार, एस0के0 सिंह, कुणाल श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×