मछरिया में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा किया गया पैदल मार्च 

कानपुर। आगामी त्यौहार होली एवं गंगा दशहरा को दृष्टिगत रखते थाना नौबस्ता क्षेत्र के मछरिया में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।
इस दौरान अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण योगेश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त नौबस्ता चित्रांशु गौतम, थाना प्रभारी नौबस्ता , थानाध्यक्ष हनुमंत विहार उपस्थित रहे। संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख मार्गों का स्थलीय भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों का विस्तृत जायजा लिया गया।
त्योहार आयोजकों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर आपसी समन्वय बनाए रखते हुए शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधीनस्थ अधिकारियों को संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता, प्रभावी पुलिस पिकेटिंग एवं सतत पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।
आमजन से अपील की गई कि त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×