स्टेशनरी और खाघ साम्रगी का किया गया वितरण

  • बच्चों को मतदान के‌ लिये किया गया प्रेरित, दिलाई गई शपथ
कानपुर। मुहिम वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में स्व‌ यमुना प्रसाद मिश्र की 7 वीं पुण्यतिथि पर स्टेशनरी और खाघ‌ साम्रगी का वितरण मिशन मुस्कान पाठशाला सरसैया घाट में किया गया।संस्था लगातार सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से कार्यरत रहती है उसी क्रम में यह  आयोजन किया गया जिसमें लगभग 100 बच्चों ने कार्यक्रम में सिरकत की।
प्रदेश अध्यक्ष विभोर द्विवेदी ने बताया गरीब और निराश्रित बच्चों के लिये कार्य करना हमारी प्राथमिकता में है,संस्था के सभी सदस्य सदैव इस कार्य को पूर्ण करने‌ के‌ लिये क्रियाशील और दृढ़संकल्पित रहते हैं।भविष्य में हम बच्चों के लिये और भी बेहतर कार्य करने का प्रयास करेंगे।13 मई को सभी बच्चों को शपथ दिलाकर मतदान के लिये परिवार के सभी सदस्यों को मत प्रतिशत बढ़ाने के‌ लिये प्रेरित किया गया।
प्रदेश महामंत्री भरत मिश्र जी ने बताया संस्था 11 वर्षों से लगातार कार्य कर रही है।हम अपने सभी युवा साथियों और उनके विश्वास के लिये आभार व्यक्त करते हैं।
कार्यक्रम का संयोजन श्री मती सुमन‌ मिश्रा जी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री शंकर दयाल‌ दुबे जी,विभोर द्विवेदी,भरत मिश्र,अंकित गुप्ता,गुंजन मिश्रा,श्री मती प्रियंका पांडेय,अजय शर्मा,हितेश अग्रवाल,विक्रम अवस्थी,विक्रम गुप्ता,आशीष गुप्ता,अजय अवस्थी,संदीप गुप्ता,सतीश चन्द्र शर्मा, अरूण कुमार अस्थाना,हर्ष अवस्थी,सिब्रत श्रीवास्तव आदि सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×