जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई

कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई की। इस दौरान मर्दनपुर, बिधनू निवासी यशवंत सिंह ने शिकायत किया कि मर्दनपुर – कंचनपूर्वा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे लोगों के आने-जाने में जोखिम बना हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को मौके पर जाकर उचित कार्रवाई कर निस्तारण के निर्देश दिए।
ग्राम bhaisau, शिवराजपुर निवासिनी मिथिलेश ने शिकायत किया कि उनकी खरीदी गई भूमि चकबंदबस्त संख्या 215 व 217 के सामने आम रास्ते पर दबंगों ने शौचालय टैंक व पिलर बना लिया है। यह भी शिकायत किया कि भूमि संख्या 213 का रकबा दो बिस्वा 4 जिसमें पूरे मोहल्ले का रास्ता रामलीला ग्राउंड से है जहां पिछले 150 वर्षों से रामलीला हो रही है। प्रार्थिनी का कहना है कि उसके द्वारा पूर्व में भी उप जिलाधिकारी बिल्हौर व थानाध्यक्ष शिवराजपुर को कई बार प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है लेकिन अब भी उक्त सार्वजनिक भूमि पर दबंग रमाशंकर द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा है। प्रार्थिनी का यह भी कहना है कि थाना शिवराजपुर हलका इंचार्ज के समक्ष विगत 4 फरवरी 2025 को 9 फुट 6 इंच रास्ता छोड़ने का लिखित- पढ़त में फैसला हो गया था, परंतु उक्त दबंग द्वारा अभी भी अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए एडीओ पंचायत, शिवराजपुर को मामले का निस्तारण कर आख्या देने के निर्देश दिए।
       
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष अन्य समस्याएं भी बताई गई, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों के समय से निराकरण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×