जिलाधिकारी कानपुर ने 4 पेटी (48 लीटर) ‘बिलीव’ नाम की पानी की बोतल करवाई ज़ब्त

कानपुर। ज़िलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस घाटमपुर के लिए जाते समय एक दुकान पर ‘बिलीव’ नाम की पानी की बोतल बेचते हुए देखा, तो जिलाधिकारी का माथा ठनका और इसका तुरंत संज्ञान लेते हुए खाद्य आयुक्त की टीम को मौके पर जाकर परीक्षण के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग की टीम  द्वारा KGR foods and beverages pvt ltd अकबरपुर, कानपुर देहात द्वारा निर्मित ‘Belive’ ब्रांड का पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर विद मिनरल बिक्री हेतु वितरण करते हुए पाया गया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा उक्त पानी का एक नमूना संग्रहित कर जाँच हेतु भेजा गया तथा मौके पर संग्रहित चार पेटी (48 लीटर)पानी को ज़ब्त किया गया। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में पैकेज डिंकिंग वाटर की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान के लिए टीम गठित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×