एस एन सेन कॉलेज की वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति सिंह को मिला सम्मान 

कानपुर। सोशल रिसर्च फाउंडेशन के द्वारा “रोजगारपरक शिक्षण व्यवस्था : आवश्यकता एवं चुनौतियाँ” पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें एस एन सेन बालिका विद्यालय पी जी के वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति सिंह को एक्सीलेंस अवार्ड की श्रेणी में बेस्ट एकेडमिशियन अवार्ड से सुशोभित किया गया।
अपने छात्रो के उज्जवल भविष्य के लिए डॉ प्रीति के प्रयास सराहनीय हैं अब तक छात्राओं के लिए १०० से अधिक सेमिनार, वर्कशॉप, एक्स्कर्शन, प्रतियोगितायें (महाविद्यालीय तथा अंतर्महाविद्यालयी) तथा अन्य शोध संस्थानों सी एस ए, दलहन अनुसंधान, एन बी आर आई आदि के वैज्ञानिकों के व्याख्यान करवा चुकी हैं। छात्रो के लिए उन्होंने अपना एक यू ट्यूब चैनल भी बनाया है जिसमे ९५ रिकॉर्डेड लेक्चर्स है। जिससे छात्राओं को सीखने का अवसर तो मिलता ही है साथ ही भविष्य में उनको अपने रोजगार के मार्ग चुनने और विषयों का चुनाव करने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×