आसरा आवास योजना में डूडा नें दिव्यांगो का कोटा नहीं किया पुरा, राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने मुख्यमंत्री से कि शिकायत

#  आवास आवंटन में जिनका नाम लाटरी में आया उनका नाम लिस्ट से हुआ गायब
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने परियोजना अधिकारी डूडा पर आवास आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्च स्तरीय जांच कि मांग की है।
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों के नाम लाटरी में निकाला गया था उनके नाम आवंटन लिस्ट से गायब है। विश्वनाथ सिंह, गौरव कुमार, बैभव दीक्षित ने इसकी शिकायत की है। ये सभी लोग आवंटन के दिन एच०बी०टी०यू० में लाटरी के दौरान मौजूद थे और इनका नाम लाटरी में डाला गया था और आवास आवंटन की सूचना प्रसारित कि गयी थी। आवंटन लिस्ट में इनका नाम नहीं है। आवंटन में दिव्यांगजनों का आरक्षण कोटा पूरा नहीं किया गया है डूडा ने मनमानी की है। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी इसके विरोध में सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेगी। इसके लिए रविवार को जिला ईकाई की बैठक बुलाई गयी है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनो को सत प्रतिशत आवास मिलना चाहिए, लेकिन यहाँ तो दिव्यांगों के आरक्षण पर ही डकैती डाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×