पति-पत्नी की आपसी कलह के कारण युवक ने किया फांसी लगाने का प्रयास


#  अपनी ससुराल के पास लगे पेड पर चढा, पुलिस के समझाने पर उतरा पेड के नीचे

कानपुर नगर, पति-पत्नि के आपसी झगडे, कलह और न्यायालय में चल रहे वाद को लेकर क्षुब्द एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का निणर्य लिया और अपनी ही ससुराल के पास लगे एक पेड पर चढ गया। लोगों ने किसी अनहोनी होने के कारण सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस व फायर सर्विसेज के लोगो द्वारा युवक को काफी देर बात-चीत कर समझाया गया, तब जाकर युवक पेड से नीचे उतरा।
मामला थाना रेल बाजार क्षेत्र का है जहां अपनी ही ससुराल गार्डेन नं0 6 का रहने वाला मो0 मुस्तकीम मूल रूप से कोतवाली थानाक्षेत्र उन्नाव का निवासी है जो शादी के कुछ समय बाद से अपनी ससुराल कानपुर में रहता है। बताया जाता है कि काफी लंबे समय से उसका पत्नी के साथ सम्बन्ध ठीक नही है और न्यायालय में भी केस चल रहा है इसी बात से परेशान होकर युवक आत्महत्या की मंशा से अपनी ससुराल के बगल में पाकड के पेड पर चढ गया। लोगों ने मुस्तकीम की मंशा को समझते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पुलिस सहित फायर सर्विस की टीम भी पहुंच गयी और काफी देर तक युवक से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास करती रही। काफी मशाक्त के बाद युवक को बहला-फुसलाकर पेड से नीचें उतारा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×