विद्यार्थियों को शैक्षणिक, नैतिक एवं व्यावसायिक दृष्टि से सशक्त बनाना : डॉ मौर्या

कानपुर। चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के कृषि महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारंभ–सह–ओरिएंटेशन कार्यक्रम का पाँचवाँ दिन अत्यंत सार्थक एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. सी. एल. मौर्य के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम के प्रथम वक्ता विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय से संबंधित नियमों व अनुशासनात्मक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने अध्ययन प्रणाली, मूल्यांकन प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
वक्ता  कृष्णवीर सिंह शाक्य ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रभावी तैयारी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।  डॉ. सी. एल. मौर्य ने कहा कि दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक, नैतिक एवं व्यावसायिक दृष्टि से सशक्त बनाना है, ताकि वे विश्वविद्यालय जीवन के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार कर सकें। उन्होंने वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से प्राप्त मार्गदर्शन को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित विद्यार्थी उपस्थित रहे। पाँचवें दिन के सत्रों ने विद्यार्थियों को अनुशासित, लक्ष्यपूर्ण एवं सफल शैक्षणिक जीवन की दिशा में प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×