प्रवर्तन दल ने तीन टन पन्नी और ग्लास ले जाते 3 वाहन पकड़े

प्रवर्तन अधिकारी कर्नल आलोक नारायण के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने शहर में कई स्थानों पर नाके लगा कर प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग और ग्लास ले जाते हुए विभिन्न स्थानों पर 3 लोडर पकड़े।
इन गाड़ियों से कुल 30 क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर कुल डेढ़ लाख रुपए जुर्माना राजस्व निरीक्षक विकास कुमार द्वारा सोमवार को वसूला गया। जब्त सामग्री को कूड़ा कंपैक्टर गाड़ी से दबवा कर पनकी कूड़ा प्लांट भिजवा दिया गया है।
इस अभियान में प्रवर्तन दल के सूबेदार अवधेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र स्वरूप, रामेंद्र सिंह, हवलदार धनंजय, जितेंद्र सिंह, रामनरेश, इंद्रजीत, भूपेंद्र, राज नारायण, जितेंद्र बहादुर, गोविंद, मोहित इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×