चश्मदीद का दावा : दो लड़कों के साथ गाजीपुर में थी सोनम रघुवंशी, जाना चाहती थी गोरखपुर

इंदौरा के राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार पत्नी सोनम रघुवंशी और चार आरोपी 14 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस हर दिन आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक युवती ने वाराणसी कैंट स्टेशन पर सोनम रघुवंशी से मिलने का दावा किया है।

गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के होलीपुर गांव की रहने वाली उजाला यादव ने बताया कि वो 8 जून की रात सोनम रघुवंशी से वाराणसी में मिली थी और दोनों ने एक ही बस में रोडवेज प्लेटफॉर्म नंबर-7 से गाजीपुर के सैदपुर तक यात्रा की थी। सोनम रघुवंशी ने उजाला से गोरखपुर जाने वाले ट्रेन के बारे में पूछा था, सोनम गोरखपुर जाना चाहती थी।

उजाला ने दावा किया कि सोनम बस में लोगों से फोन मांग रही थी, वो किसी को फोन करना चाहती थी। सोनम ने उजाला से पूछा कि बस कितने समय में गोरखपुर पहुंचेगी। उजाला यादव को दूसरे दिन मीडिया में खबर देखने के बाद पता चला कि वह महिला सोनम रघुवंशी थी। इसके बाद उजाला ने राजा रघुवंशी के वायरल शादी कार्ड से उनके भाई सचिन रघुवंशी का नंबर लिया और उन्हें फोन कर पूरी जानकारी दी। उजाला यादव ने नंदगंज पुलिस को भी फोन कर जानकारी दी थी।

राजा अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून के लिए मेघालय गए थे। सोमन पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा की हत्या को अंजाम देने का आरोप है। इस मामले की जांच कर रही मेघालय पुलिस ने भी उजाला यादव से संपर्क किया है। उजाला ने दावा किया है कि उन्होंने सोनम रघुवंशी को दो लड़कों के साथ देखा है। सोनम के साथ वो दो लड़के कौन थे, ये जांच का विषय है।

राजा और सोनम की शादी 11 मई, 2025 को हुई थी। शादी के बाद, 23 मई को दोनों हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे। 2 जून, 2025 को राजा का शव शिलांग के पास एक गहरी खाई में सड़ी-गली हालत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उनकी हत्या धारधार हथियार से काटकर की गई थी। अभी तक की जांच में खुलासा हुआ कि राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश सोनम और उनके प्रेमी राज कुशवाहा ने रची थी। हत्या को अंजाम देने में तीन अन्य लोग- विक्की ठाकुर, आकाश, और आनंद भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×