पेट के पास जमी चर्बी हो सकती है जानलेवा बीमारी का संकेत, 5 चीजों से बना लें दूरी

आमतौर पर फैटी लिवर के शुरुआती लक्षण नजर नहीं आते हैं. इसलिए किसी भी गंभीर परिणामों से बचने के लिए पेट के पास चर्बी जमा होते ही जीवनशैली में बदलाव कर लेना बहुत जरूरी होता है. खासतौर पर अपने खानपान से इन 5 चीजों को हटा देना सबसे प्राथमिकता होनी चाहिए.

शराब

शराब सिर्फ लिवर के लिए ही नहीं बल्कि पूरे सेहत के लिए नुकसानदेह होता है. ऐसे में इसका सेवन करने से बचना बहुत ही जरूरी है. खासतौर पर यदि आप फैटी लिवर के मरीज हैं तो थोड़ी सी भी मात्रा में शराब जहर की तरह साबित हो सकता है.

चीनी

कैंडी, कुकीज़, सोडा और फलों के रस जैसे शुगर युक्त खाद्य पदार्थों से बचना फैटी लिवर के मरीजों के लिए बहुत जरूरी होता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि हाई ब्लड शुगर लिवर में फैट की मात्रा को बढ़ाने का काम करती है.

नमक

सफेद ब्रेड

वाइट ग्रेन को आमतौर ज्यादा प्रोसेस्ड किया जाता है. ऐसे में इससे बने खाद्य पदार्थों में फाइबर कम होता है जिसे खाने के बाद बॉडी का शुगर लेवल बहुत अधिक बढ़ सकता है. ऐसे में सफेद ब्रेड, चावल और पास्ता जैसे फूड्स फैटी लिवर के मरीजों को नहीं खाना चाहिए.

रेड मीट

Ncbi में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार ज्यादा मात्रा में सैचुरेटेड फैट का सेवन लिवर समेत सभी अंगों में फैट को बढ़ाने का काम करता है. बता दें कि गोमांस, सूअर का मांस और डेली मांस सभी में सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×