कानपुर। सहायक खाद्य आयुक्त खाद्य सेकंड के आदेश पर खाद्य विभाग की टीम ने नौबस्ता वसंत विहार स्थित ओम ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय वर्मा द्वारा कालिका ब्रांड रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना जांच के लिए लिया गया।

वही खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी.पी. सिंह द्वारा खुला राइस ब्रान ऑयल जो बिक्री करने के लिए टैंक में भंडारित था का नमूना जांच के लिए लिया गया। व 2000 लीटर जिसकी कीमत 2,20000 है खुला राइस ब्रान ऑयल सीज किया गया।
