झुब्ध युवक ने रेता अपना गला, इलाज के दौरान हुई मौत

#  थाना रेल बाजार क्षेत्र में तीन दिन पहले पेड पर चढकर की थी आत्महत्या की कोशिश, पुलिस के समझाने के बाद उतरा था नीचे
#  युवक ने इस घटना के दूसरे दिन रेता था अपना गला, हैलट में चल रहा था इलाज, शुक्रवार को हुई उसकी मौत

कानपुर नगर, मूल रूप से उन्नाव का रहने वाले एक युवक ने अपना गला रेत लिया था, इससे पहले उसने थाना रेलबाजार के अंतर्गत अपनी ही ससुराल के बगल में लगे पाकड के पेड पर चढ कर आत्महत्या करने का मन बनाया था लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण उसे किसी प्रकार पेड से नीचे उतरवा लिया गया था, लेकिन दूसरे ही दिन युवक ने अपना गला रेत लिया था, जिसका इलाज हैटल में चल रहा था, शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
बतादें कि मूल रूप से उन्नाव कोतवाली निवासी मोहम्मद मुश्तकीन की ससुराल थाना रेलबाजार क्षेत्र के गार्डन नंबद 6 में है तथा मुश्तकीन का अपनी पत्नि के साथ कोई में तलाक का मामला चल रहा है। बीती मंगलवार की सुबह वह अपनी ससुराल पहुंचा जहां उसके तथा उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद वह ससुराल के बगल में स्थित पाकड के पेड पर आत्महत्या के उददेश्य से चढ गया था, लेकिन मौके पर पुलिस पहुंची और उसे समझाबुझाकर नीचे उतारा गया था। मुस्तीन ने बुधवार को अपना गला रेत लिया, जिसके बाद उसे इलाज के हैलट में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार तनाव में आकर मुस्तकीन ने यह कदम उठाया वहीं हैलट अस्पताल में मुस्तकीन को छोडकर उसके परिजना फरार हो गये थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को हैलट की मोर्चरी में रखवा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×