गैंगस्टर अजय ठाकुर के 25 हजार के ईनामी दो साथी गिरफ्तार


#  शिवांश ठाकुर व शिवम सोनकर को बर्रा पुलिस ने दामोदर नगर से किया गिरफ्तार
#  आरोपियों की पैरवी करने वाले कथित भाजपा नेता की तलाश के लिए दबिश दे रही पुलिस

कानपुर नगर, हत्या के मामले मेें फरार चल रहे गैंगस्टर अजय ठाकुर के दो 25 हजार के ईनामी साथियों को बर्रा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनो शातिर अपराधियों को पुलिस ने दामोंदर नगर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गैंगस्टर अजय ठाकुर फरार चल रहा है। गैंगस्टर सहित उनके साथियों की पैरवी के लिए कथित भाजपा नेता गजेंद्र सिंह राजावत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुमर पर 50 हजार का ईनाम घोषित किया गया है।
शातिर अपराधी व गैंगस्टर अजय ठाकुर तथा उसके साथियों द्वारा बर्रा के जरौली में बीती 28 जनवरी को मार-पीट, पथराव की घटना को अंजाम दिया था जिसमें चार लोग घायल हुए थे साथ ही कई वाहन भी क्षतिग्र्रस्त हुए थे। बताया जाता है कि इस हमले में अजय ठाकुर के साथी शिवांश ठाकुर,
अभय भदौरिया, आकाश द्विवेदी, शिवम सोनकर, सालि तथा गौतम मेगा भी शामिल थे। घटना के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे थे और पुलिस लगातार इन शातिरो की तलाश कर रही थी। वहीं पुलिस द्वारा अपराधी अजय ठाकुर पर 50 हजार तथा उसके साथियों पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया है। इन आरोपियों की पैरवी के लिए एक कथित भाजपा नेता गजेंद्र सिंह राजावत द्वारा पुलिस आयुक्त अखिल कुमार के पीआरओ के साथ फोन पर अभद्रता भी की गयी थी, जिसके बाद भाजपा नेता की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पैरवी करने वाले भाजना नेता गजेंद्र सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया था। बर्रा पुलिस द्वारा गैंगस्टर अजय ठाकुर के 25 हजार के ईनामी दो साथियों शिवांश तथा शिवम सोनकर को शनिवार की रात दामोदन नगर से गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अजय ठाकुर की तलाश में लगातार पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×