दिव्यांगजनों को आत्म निर्भर बनाने का काम कर रही सरकार : सुरेन्द्र मैथानी

  • दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने विधायक सुरेन्द्र मैथानी के माध्यम से दिव्यांगजन को वितरित किया निःशुल्क सहायक उपकरण 
कानपुर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण दिये जाने हेतु सेवायोजन कार्यालय परिसर, कानपुर मे कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे विधायक गोविन्द नगर सुरेन्द्र मैथानी व नीरज बाजपेयी पार्षद सर्वोदय नगर के द्वारा 80 दिव्यांगजन को ट्रायसाकिल, 02 दिव्यांगजन को व्हीलचेयर, 05 दिव्यांगजन को स्मार्ट केन आदि सहायक उपकरण का वितरण करने के साथ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य निर्वाचन-2024 मे दिये गये दायित्व के निर्वहन मे उल्लेखनीय, उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 20 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। जिसमें समाजसेवी वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, हृदेश सिंह, इन्द्रजीत सिंह, सत्यम, देवेन्द्र शुक्ला, अनुपम प्रकाश, दीपक कनौजिया, राहुल कुमार, प्रशान्त कुमार, मृदुल रावत आदि शामिल थे।
विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील है। कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरित कर दिव्यांगजनों को आत्म निर्भर बनाने का काम सरकार कर रही है। 
 
कार्यक्रम में उज्जवल कुमार सिंह, सहायक निदेशक, सेवायोजन कानपुर मण्डल कानपुर, विनय उत्तम, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कानपुर नगर, वीरेन्द्र कुमार, हृदेश सिंह एवं जिला कार्यालय के स्टाफ प्रशान्त कुमार, वरिष्ठ सहायक, मृदुल रावत, गोविन्द मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×