आ गए हैं मेहमान, तो झटपट 15 मिनट में बनाएं मलाई पनीर

आपके घर अचानक मेहमान आ गए हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि इतने कम समय में उनको क्या बनाकर खिलाए और वह स्वादिष्ट भी लगे तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सबसे कम समय में मलाई पनीर बना सकती हैं। जिसे खाकर मेहमान भी बोलेंगे कि इतना जल्दी कैसे बना लिया। मलाई पनीर में आपको केवल 15 मिनट लगेगा। आइए हम आपको इस लेख में मलाई पनीर बनाने की रेसिपी के बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ ही इसे बनाने के लिए क्या-क्या सामान लगेगा? इसके बारे में भी जानेंगे।

मलाई पनीर बनाने के लिए क्या चाहिए? 

  • पनीर
  • टमाटर कटा हुआ
  • प्याज कटा हुआ
  • शिमला मिर्च कटी हुई
  • घी
  • छोटा चम्मच जीरा
  • हरी इलायची
  • दालचीनी
  • लौंग
  • दही
  • क्रीम
  • कसूरी मेथी
  • काली मिर्च पाउडर
  • गरम मसाला
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • नमक
मलाई पनीर किस तरह बनाएं? 
  • एक कड़ाही में तेल/घी गरम करें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो बारीक कटा प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें।
  • अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक भूनें ताकि कच्चापन दूर हो जाए।
  • टमाटर का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक कि तेल न छोड़ने लगे।
  • इसके बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिलाएं। मसालों को धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें।
  • मसालों के अच्छी तरह भुन जाने के बाद, इसमें ताज़ी मलाई डालकर लगातार चलाते रहें ताकि यह फटे नहीं।
  • उसके बाद धीमी पर 2 मिनट तक पकाएं।
  • जब ग्रेवी उबलने लगे, तो पनीर के टुकड़े और कसूरी मेथी मसलकर डालें और फिर 2-3 मिनट क पकाएं ताकि पनीर मसालों को अच्छी तरह से सोख ले।
  • आप मलाई पनीरे के साथ रोटी परोसें।

मलाई पनीर बनाने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान 

  • अगर आप प्याज का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो आप सिर्फ टमाटर और काजू का पेस्ट इस्तेमाल करके भी यह डिश बना सकते हैं।
  • ग्रेवी को और भी गाढ़ा और क्रीमी बनाने के लिए, प्याज और टमाटर के साथ थोड़े से काजू को पीसकर उनका पेस्ट इस्तेमाल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×