लेट डिनर की आदत, नींद, वजन और हाजमा एकसाथ खराब

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोगों को परफेक्ट टाइम पर खाने का वक्त नहीं मिलता. ऐसे में बहुत से लोग लेट डिनर करने की रूटीन बना लेते हैं. देर रात डिनर करने से कई समस्याएं होने लगती है, इससे न सिर्फ डाइजेशन खराब होता है, बल्कि मूड और नींद पर भी बुरा असर पड़ता है. खासकर अगर आप वजन घटा या बढ़ा रहे हैं, तो डिनर की ये रूटीन अपनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप इस वक्त डिनर करने हैं तो वजन कंट्रोल, पाचन और अच्छी नींद आती है.

रिसर्चर्स के अनुसार डिनर करने का बेस्ट टाइम शाम 5 से 7 बजे के बीच का है. दरअसल इस वक्त शरीर का नेचुरल सर्केडियन रिदम एक्टिव रहता है, जो मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है. इसलिए इस वक्त डिनर करने से पाचन मजबूत और हार्मोनल रिलीव भी बेहतर होता है. अगर हम शाम होने के बाद डिनर करते हैं, तो रिदम स्लो हो जाता है. इसके कारण नींद, मूड और पाचन पर बूरा असर पड़ सकता है. कोशिश करें कि डिनर करने के बाद सोने के लिए कम से कम 2-3 घंटे का अंतर हो. इससे पाचन के लिए पूरा समय मिलता है और आपका शरीर पूरी रात आराम से काम करता है. अगर आप सीधे डिनर के बाद सोते हैं, तो पाचन स्लो हो सकता है और आपको पेट में परेशानी हो सकती है.

टाइम पर डिनर करने से पाचन दुरुस्त होात है और खाना को अच्छे से पचाने का समय मिलता है. अगर आप देर रात डिनर करते हैं, तो आपका शरीर उस समय ज्यादा कैलोरी नहीं जला पाता, जिससे वेट गेन का खतरा हो सकता है. सही समय पर डिनर करने से वेट को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. जब आप डिनर और सोने से बीच पूरा समय रखते हैं, तो आपकी नींद बेहतर होती है. खाना पच जाने के कारण नींद में परेशानी नहीं आती और आप गहरी नींद लेते हैं. सही समय पर हल्का और पोषक तत्वों से भरपूर डिनर खाने से दिल और पेट दोनों को फायदा होता है. यह एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं से बचाता है. साथ ही सही समय पर खाना मेटाबोलिज्म को सुधारता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×