Health Experts ने दी चेतावनी…. फास्ट फूड बना रहा शरीर को खोखला

भागदौड़ भारी जिंदगी में हम सभी अपनी सेहत का ख्याल बिल्कुल भी नहीं रखते हैं। बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोग अपने खानपान पर इतना ध्यान नहीं देते हैं। इन सब के कारण कहीं न कहीं हेल्दी खान-पान तो छूटता ही जा रहा है। धीरे-धीरे लोग हेल्दी डाइट पर जोर दे रहे हैं। वैसे सोशल मीडिया पर आपको हेल्दी डाइंटिंग की कई रील्स देखने को मिल जाएगी। हालांकि, कुछ लोग जिनका जिनका गुजारा फास्ट फूड के बिना नहीं होता। लोग न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट को इग्नोर करके स्वादिष्ट फास्ट फूड का सेवन करना चाहते हैं, हालांकि क्या आप जानते हैं कि इसका सेहत पर क्या असर पड़ता है। चलिए आपको बताते हैं फास्ट फूड का सेवन करने से सेहत पर क्या असर पड़ता है।

फास्ट फूड खाने से शरीर को क्या नुकसान होते हैं?

– वैसे तो फास्ट फूड का सेवन करना हम सभी को काफी अच्छा लगता है, लेकिन यह हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। इसमें काफी मात्रा में तेल, नमक, चीनी और मसाले होते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचता है।

– हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप रोजाना फास्ट फूड का सेवन करते हैं, तो आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। मोटापा बढ़ने से थकान, सांस लेने में दिक्कत और शरीर में आलस जैसी समस्या होने लगती है।

– फास्ट फूड का नियमित और अधिक सेवन पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर पड़ता है। इससे पेट सही तरह से काम नहीं कर पाता और गैस, एसिडिटी, पेट दर्द व कब्ज जैसी परेशानियां बार-बार होने लगती हैं। ज्यादा फास्ट फूड खाने से आंतों की कार्यक्षमता घट सकती है और धीरे-धीरे लिवर में चर्बी जमा होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

– यदि आप अधिक फास्ट फूड खाती हैं तो इसकी वजह से हार्ट हेल्थ पर असर पड़ता है। ज्यादा तला-भुना और नमक वाला खाना खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।

– फास्ट फूड में आवश्यक पोषक तत्वों की मात्रा बेहद कम होती है, जैसे विटामिन, खनिज और फाइबर। इस वजह से इसका सेवन करने पर शरीर को पूरा और संतुलित पोषण नहीं मिल पाता। यदि लंबे समय तक ऐसा भोजन किया जाए तो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है, जिससे व्यक्ति जल्दी-जल्दी बीमार होने लगता है।

– अत्यधिक फास्ट फूड का सेवन करने से कम उम्र में शुगर और बीपी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। इसकी वजह से शरीर सुस्त रहता है और काम करने का मन नहीं करता है।

– कई बार तो न्यूट्रिशन की कमी होने के कारण आपका शरीर अंदर से खोखला होने लगता है, जिससे कई बीमारियां अंदर पनप रही होती हैं। जो भी घर पर ही ताजा खाना खाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×