कानपुर। महाकुंभ पर्व की समाप्ति के अवसर पर त्रिवेणी संगम, प्रयागराज से पवित्र गंगाजल को फायर ब्रिगेड की गाड़ी के माध्यम से रिर्जव पुलिस लाइन्स, कानपुर नगर लाया गया। गंगाजल को सभी नागरिकों के बीच वितरित किया गया। आम जनमानस गंगा जल पाकर खुश व आनन्द महसूस कर रहे थे। इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स, सुमित सुधाकर रामटेके, मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक प्रथम व द्वितीय व अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहें।
