शव वाहन पर ‘हंगामा गैंग’ की गुंडई, पुलिस ने आरोपी लीडर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र में शव वाहन में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भीम आर्मी के कथित नेता अरविंद बौद्ध को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना उस वक्त हुई जब सड़क हादसे के बाद पोस्टमार्टम के लिए जा रहे शव वाहन को कुछ लोगों ने बीच रास्ते में रोक लिया और हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी।
मामले में पतारा चौकी प्रभारी ललित शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने 5 नामजद और करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने देर रात दबिश देकर मुख्य आरोपी को पकड़ लिया। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस ने साफ कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
राहुल गांधी की बढ़ सकती है मुश्किलें, दोहरी नागरिकता मामले में FIR दर्ज करने के आदेश | पवन खेड़ा को Supreme Court से राहत नहीं, CM Himanta बोले- अब Assam में सरेंडर ही विकल्प | 'महिला आरक्षण किसी दल की जीत नहीं, लोकतंत्र की मजबूती है': विपक्ष को PM मोदी का कड़ा संदेश | लोकसभा में पास नहीं हुआ महिला आरक्षण बिल, पक्ष में 298 वोट मिले तो विपक्ष में 230, नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत
Advertisement ×