सही ढंग से नहीं साफ किए दांत तो जकड़ लेंगे 5 गंभीर बीमारियां

अक्सर हम दांतों की सफाई को हल्के में ले लेते हैं. सुबह जल्दी में बस टूथब्रश घुमा लिया और दिनभर की चाय, कॉफी, खाना दांतों पर रह गया. लेकिन दांतों की सही सफाई ना करने से आपकी सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है. सिर्फ सांसों की बदबू या पीले दांत ही नहीं, दांतों की गंदगी आपके शरीर में कई खतरनाक बीमारियों की एंट्री बन सकती है.

डेंटल हेल्थ का सीधा संबंध दिल, फेफड़ों और यहां तक कि दिमाग की सेहत से भी जुड़ा है. गंदे दांतों और मसूड़ों में जमा बैक्टीरिया खून के जरिए पूरे शरीर में फैल सकता है और बड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है. तो आइए जानें कि दांतों की सफाई में लापरवाही बरतने से कौन सी 5 गंभीर बीमारियां आपकी सेहत पर कहर ढा सकती हैं.

1. दिल की बीमारी
दांतों में जमा प्लाक और बैक्टीरिया खून के साथ मिलकर दिल की नसों में सूजन पैदा कर सकते हैं, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

2. डायबिटीज
अगर दांतों में संक्रमण बना रहता है तो शरीर में इंसुलिन का प्रभाव घट सकता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ता है. वहीं, डायबिटिक मरीजों में मसूड़ों की बीमारी और तेजी से फैलती है.

3. सेप्सिस 
यह एक जानलेवा स्थिति होती है, जब मुंह में मौजूद बैक्टीरिया खून में पहुंचकर पूरे शरीर में इंफेक्शन फैला देता है. सेप्सिस का इलाज ना हो तो यह अंगों को फेल कर सकता है.

4. सांस की बीमारियां
गंदे दांत और मुंह की बदबू का संबंध सांस की बीमारियों जैसे ब्रोंकाइटिस और निमोनिया से भी होता है. मुंह में मौजूद बैक्टीरिया सांस के जरिए फेफड़ों में पहुंच सकते हैं.

5. प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याएं
गर्भवती महिलाओं में दांतों की खराब सेहत प्रीमैच्योर डिलीवरी और कम वजन वाले बच्चे के जन्म से जुड़ी हो सकती है.

प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×