‘गैर इस्लामिक है इमरान-बुशरा बीबी का निकाह’, PAK कोर्ट ने सुनाई 7 साल कैद की सजा

ऐसा लग रहा है पूरा का पूरा पाकिस्तान पूर्व प्रधानमंत्री को खत्म करने पर तुला हुआ है. इसी कड़ी में एक और झटका देते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान और उनकी पत्नी को सजा सुनाई गई है. इमरान और बुशरा बीबी को ‘गैर-इस्लामिक निकाह’ मामले में सात-सात साल कैद की सजा सुनाई गई है. इस निकाह को कोर्ट की तरफ से अवैध करार दिया गया है. इमरान तोशाखाना केस में पहले से ही जेल में हैं. बताया गया है कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को इमरान के इस्लामाबाद वाले घर ‘बानी गाला’ में ही रखा जाएगा. और इस घर के एक हिस्से को जेल में बदल दिया गया है. उन्होंने सरेंडर भी कर दिया है.

यह फैसला कोर्ट ने अदियाला जेल में बंद इमरान खान के निकाह के खिलाफ दायर एक मुकदमे की सुनवाई करते हुए दिया है. इसे गैर-इस्लामिक निकाह बता दिया गया और मामले में सात-सात साल की सजा सुनाई गई है. साथ ही दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है. फैसला सुनाए जाने के समय इमरान खान और बुशरा बीबी अदालत में ही मौजूद थे.

यह मामला किसी और ने नहीं दर्ज कराया था बल्कि बुशरा बीबी के पहले पति खावर मनेका ने कराया था. आरोप लगाया गया था कि बीबी ने दो विवाहों के बीच अनिवार्य अंतराल यानी ‘इद्दत’ की इस्लामी प्रथा का उल्लंघन किया है. मनेका ने बीबी और पीटीआई के संस्थापक इमरान पर शादी से पहले व्यभिचारी संबंध में होने का भी आरोप लगाया है. निचली अदालत ने अडियाला जेल में 14 घंटे लंबी सुनवाई के बाद शुक्रवार रात सुनवाई पूरी की थी.

बुशरा के निवास को उप-जेल बनाया
इस फैसले के बाद तुरंत ऐलान हुआ कि मुख्य आयुक्त इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र ने आदेश दिया है कि दोषी बुशरा बीबी के निवास को अगले आदेश तक उप-जेल बनाया जाएगा. यानि कि जिस घर में वे दुल्हन बनकर आई थीं, उसी ओके जेल बना दिया गया है. इससे पहले तोशाखाना और साइफर में भी इमरान खान को कुल 24 साल जेल की सजा हो चुकी है. वहीं बुशरा बीबी को भी अदालत ने तोशाखाना मामले में जेल की सजा सुनाई है. उन्हें इस गैर इस्‍लामिक शादीपर 50-50 लाख का जुर्माना भी देना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×