भीषड़ गर्मी को देखते हुवे नौतपा में संस्थाओं ने पिलाया राहगीरों को ठंडा ठंडा शरबत

कानपुर। नौतपा को देखते हुए आज ज्येष्ठ माह की दोपहरिया परेशान करने लगी है तापमान बढ़ते क्रम में है। गर्म हवाएं शरीर को झुलसा रही हैं इसी क्रम में आज नौतपा के 9 दिवसीय शरबत वितरण के सात वें दिन पारस राम चुंग फा रेस्टोरेंट के पास, 94-ए, कैंट माल रोड पर मुख्य अतिथि सरनाम सिंह न्यायाधीश कोटा उपभोक्ता फोरम न्यायालय, राजस्थान, द्वारा शरबत वितरण का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहां कि आज 31 मई 2025 तंबाकू निषेध दिवस हैं, भारत में महिलाओं एवं पुरुषों में तम्बाकू का सेवन एक जटिल मुद्दा है जिसमें सामाजिक, आर्थिक और व्यक्तिगत कारक शामिल हैं तंबाकू के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य जोखिम के बारे में जागरूकता बढ़ाना और रोकथाम और उपचार कार्यक्रमो को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है। मोहनराम चंदानी संपादक दैनिक राष्ट्रीय स्वरूप ने कहां कि लड़कों और लड़कियों में तंबाकू का सेवन एक बढ़ता हुआ खतरा है जो कैंसर रोग को घर घर तक पहुंचाएगी उन्होंने सरकार से तंबाकू पर रोक लगाने की मांग रखी। 9 जीवन प्रसार के डायरेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला ने कहां कि आप नानाजी देशमुख के साथ रहे हैं आपका अनुभव अलग ही है आगे कहा कि जल ही जीवन है जल से बड़ा दान कुछ भी नहीं है जो यह संस्थाएं मिल जुल कर कार्य कर रही हैं यह बहुत ही पुण्य का कार्य है आज सातवां दिन है और अभी 3 दिन और शरबत बंटना है ऐसी संस्थाओं को और प्रोत्साहन देने की जरूरत है हमारी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं है।
मेरी जहां आवश्यकता हो मैं संस्था के लिए हर समय खड़ा हुआ हूं। इसी प्रकार संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा नव दिवसीय शरबत वितरण का बीड़ा सभी सहयोगी संस्थाओं ने मिलकर कार्य चल रहा है उसके लिए बहुत-बहुत सभी को धन्यवाद देता हूं ऐसे ही सामाजिक कार्य करने की सभी को जरूरत है जहां कोई जरूरत पड़ती है उसके लिए मैं हमेशा सहयोगी संस्थाओं के साथ खड़ा हुआ हूं सहयोगी संस्थाएं इस प्रकार रही। 9 जीवन प्रसार सेवा संस्थान (नशा मुक्ति केंद्र) ऑनलाइन न्यूज़ चैनल एसोसिएशन, हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस (न्यूज़ चैनल) राष्ट्रीय स्वरूप (हिंदी दैनिक समाचार पत्र), बावन अवतार टाइम्स (हिंदी समाचार पत्र ) सहयोग संस्थाओं ने जल ही जीवन पर शरबत वितरण किया। भारतीय ऋतु चक्र के हिसाब से जेठ से आषाढ़ यानी कि अप्रैल से जून का मौसम ग्रीष्म ऋतु का होता है जेठ आते ही गर्मी अपने शबाब पर होती है जेठ की दोपहरिया बहुत ज्यादा तपती है पानी बचाने का सबक भी यह मौसम देता है इस मास में जल के दान को पुण्य माना गया है बीमारी से बचने लिए इस मौसम में बाहर कम निकलने की हिदायत दी जाती है।
इससे पूर्व मुख्य न्यायाधीश का बैच, पगड़ी श्याम बाबा की फोटो देकर सम्मानित किया गया इसके साथ ही साथ आये अतिथियों को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मोहनराम चांदनी, संपादक हिंदी दैनिक राष्ट्रीय स्वरूप समाचार पत्र,पंडित दिनेश चंद्र शुक्ला, राजेंद्र भक्तानी, राजेश तिवारी, राजेश कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, (एडवोकेट)अंकुर गुप्ता, पंकज त्रिवेदी सीनियर रिपोर्टर, नौशाद, राजकुमार भक्तानी, जय तिवारी, प्रदीप सचान, राजेंद्र भक्तानी, रुपेश अग्निहोत्री, जितेंद्र गौतम, सुनील सिंह, हफीज खान, (फोटो जर्नलिस्ट) राजन सविता, संतोष यादव, अमित गुप्ता, रमजान अली, अमरीश त्रिपाठी, जीतू पांडे, राजीव अवस्थी, आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×