मॉडल चौराहा के रूप में विकसित किए जाने व जाम की समस्या के निराकरण हेतु संयुक्त टीम गठित

कानपुर नगर,  कानपुर नगर के सुगम एवं सुचारु यातायात प्रबन्धन हेतु गठित उच्च स्तरीय संचालन समिति की बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन में मॉडल चौराहा के रूप में विकसित किए जाने, जाम की समस्या के निराकरण हेतु गठित संयुक्त टीम द्वारा रेव मोती चौराहा, रावतपुर चौराहा व कल्याणपुर चौराहा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में अपर नगर मजिस्ट्रेट (षष्टम) ऋतु प्रिया, सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर अभिषेक पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर शिखर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश राजपूत, जोनल अधिकारी- राकेश कुमार सहित केस्को, यातायात पुलिस, पी0डब्लू0डी0 व सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के समय सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा सुगम व सुचारू यातायात प्रबन्धन हेतु निरीक्षण कर बुनियादी ढांचा और सड़क प्रबन्धन/इंजीनियरिंग गतिविधियों के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया, जिसके संबंध में कमेटी द्वारा संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर उच्च स्तरीय संचालन समिति को उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×