पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्र का कानपुर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित परीक्षा का  आज जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने एस. एन. सेन डिग्री कॉलेज परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केन्द्र पर की गई व्यवस्थाओं को देखा – जैसे परीक्षा कक्षों की तैयारियाँ, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी कैमरे, नियंत्रण कक्ष एवं प्रवेश मार्ग आदि का गहनता से जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजित “कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए” परीक्षा  “पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक)” एवं “पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)” परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Bengal में Malda Border पर जबरदस्त हंगामा, अचानक आ गये हजारों Bangladeshi Infiltrators, BSF ने दिया करारा जवाब | TMC के बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अरूप रॉय को मिली कुर्सी; अभिषेक भी महासचिव पद से हटाए गए | 'दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देंगे', लखनऊ अग्निकांड से आहत हुए CM योगी, रद्द किए सभी कार्यक्रम; डिप्टी सीएम बोले- कोई नरमी नहीं बरतेंगे | Ayodhya Ram Mandir दान में चोरी! Kejriwal का आरोप, हर सनातनी दुखी; शुक्रवार को अयोध्या दौरे का किया ऐलान
Advertisement ×