लायंस क्लब बागपत ने शतरंज प्रतियोगिता 2025 के विजेताओं को किया पुरस्कृत

विवेक जैन
बागपत, उत्तर प्रदेश।  लायंस क्लब के तत्वाधान में नगर के वात्सायन पैलेस में हुई शतरंज प्रतियोगिता 2025 सीजन 1 का रविवार को विधिवत रूप से समापन हो गया। शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान भारत गौरव, द्वितीय जहांगीर अल्वी एवं तृतीय राजीव त्रिखा रहे। जूनियर वर्ग में प्रथम दक्ष कश्यप (क्रिस्तु ज्योति कॉन्वेंट स्कूल), द्वितीय आदित्य (गोल्डन गेट स्कूल) तथा तृतीय स्थान पर संस्कार (डीएवी पब्लिक स्कूल) एवं आरोन रॉय (जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल ) रहे। विजेता खिलाड़ियों को एडीजे पवन रॉय द्वारा ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष अजय शर्मा, सचिव विजयपाल यादव, कोषाध्यक्ष परमवीर वर्मा, प्रमोद प्रकाश, राजपाल शर्मा, गजेंद्र सिंह बली, नीरज नैन, महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, राधेश्याम शर्मा, अरुण एडवोकेट, निशान्त वत्स, समीर वत्स, महबूब खान, जितेंद्र कुमार, डॉ महेश शर्मा, अशोक कुशनुर सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×