कानपुर पुलिस टीम ने धावा बोल आयोजक सहित नशे का सौदागर सप्लायर किया गिरफ्तार

  • NRI सिटी में ड्रग पार्टी पर कमिश्नरेट क्राइम ब्रांच एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में पुलिस टीम का धावा
कानपुर। कानपुर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाई-प्रोफाइल ड्रग पार्टी का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देशन में क्राइम ब्रांच की टीम ने NRI (एनआरआई) सिटी में छापेमारी कर पूरे नेटवर्क को जड़ से हिला दिया। डीसीपी क्राइम ब्रांच और एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में मौके से LSD समेत अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस ने पार्टी में मौजूद 100 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को शामिल, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के अनुसार, यह पार्टी लंबे समय से प्लान की गई थी और इसमें शहर के विभिन्न कॉलेजों के युवक-युवतियों को बुलाया गया था। जैसे ही क्राइम ब्रांच को इसकी भनक लगी, टीम ने सटीक सूचना पर रेड डालकर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मौके से पार्टी के आयोजक और ड्रग सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर पुलिस अब ड्रग्स सप्लाई चेन के बड़े नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। फिलहाल सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस रैकेट के तार शहर से बाहर या अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। पुलिस का साफ संदेश: नशे के कारोबार में लिप्त किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कानपुर नगर : साऊथ के द्वीप सिनेमा तिराहे के पास साकेत नगर में घड़ियों कि विशाल रेंज के साथ TITAN WORLD का हुआ भव्य शुभारम्भ | साहिल की शिकायत पर पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR, संसद मार्ग थाने पर राहुल के धरने के बाद हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×